शारीरिक- गतिक बुद्धि(body-kinesthetic intelligence)
*शारीरिक-गतिक बुद्धि(Body- kinesthetic intelligence)*-
इस तरह की बुद्धि में अपनी शारीरिक गति पर नियंत्रण रखने की क्षमता तथा वस्तुओं को सावधानीपूर्वक एवं प्रवीण ढंग से(skillfully) घुमाने तथा उपयोग करने की क्षमता सम्मिलित होती है।
इस तरह की बुद्धि नर्तकी में तथा व्यायामी(gymnast) में अधिक होती है जिन्हें अपने शरीर की गति पर पर्याप्त नियंत्रण रखना होता है। साथ-ही-साथ इस तरह की बुद्धि की आवश्यकता क्रिकेट खिलाड़ी, टेनिस खिलाड़ी, न्यूरोसर्जन(neurosurgeon) तथा
शिल्पकारियों(artisons) आदि में अधिक होती है क्योंकि इन्हें अपनी शारीरिक गति को नियंत्रित करने में वस्तुओं का उपयोग प्रवीणतापूर्वक(skillfully) करना पड़ता है।
प्रस्तुतकर्ता -
रंजन मिश्र